फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मेला का गेट गिरने से गंभीर रूप से घायल नमन जिंदगी और मौत से जूझने को है मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जैन मेले के दौरान गेट गिरने से 20 अप्रैल को घायल हुआ मालवीय नगर निवासी नमन (22) जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पांच दिन बीतने के बाद भी आयोजन समिति और टेंट मालिक सहित पुलिस-प्रशासन ने पीड़ित परिवार की सुधि नहीं ली है। पिता ने कहा कि जैन मेला आयोजन कमेटी के लोगों ने यदि गेट को सही ढंग से बनवाया होता तो शायद हादसा नहीं होता। उन्होंने बेटे के उपचार के लिए मदद की गुहार लगाई है, जिससे उसकी जान बच सके।
विज्ञापन

थाना उत्तर के पीडी जैन मार्केट के सामने चल रहे भगवान महावीर जन्मोत्सव में बने पांडाल का गेट गिरने से थाना दक्षिण निवासी नमन पुत्र महावीर सिंह सहित दो युवक घायल हो गए थे। नमन मौसी की शादी के लिए फूल लेने कोटला चुंगी जा रहा था तभी हादसा हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल ले गए। पिता महावीर सिंह का कहना है कि चार दिन बीत गए, उनके पास इलाज के पैसा भी नहीं हैं। घायल के भाई अनिल ने कहा कि पूरी स्थिति से नगर विधायक मनीष असीजा को भी अवगत कराया है। इधर दूसरे घायल का उपचार एसएन मेडिकल कालेज आगरा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें