फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों में नहीं घरों में अदा करें पांच वक्त की नमाज

विज्ञापन
मस्जिद मेवा फरोंशान में तीन लोगों के साथ नमाज अदा करने के बाद दुआ करते मौलाना मोहम्मद सफी कासमी, स? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के नाले की पुलिया पर स्थित मस्जिद मेवा फरोशांन के इमाम मौलाना मोहम्मद सफी कासमी ने शहर व जिले के तमाम मस्जिदों के उलमा इकराम से कहा है कि वे मस्जिदों में चार-पांच लोग ही नमाज अदा करें। सभी लोग तो घरों में नमाज अदा करें। कम से कम एक से डेढ़ मीटर की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

मौलाना मोहम्मद सफी कासमी ने शनिवार को मस्जिद में तीन चार लोगों के साथ नमाज अदा की। उन्होंने नमाज के दौरान शहर एवं जिले के मुसलमान भाइयों से गुजारिश की है कि वह जुमा सहित पांच वक्त की नमाज घरों पर अदा करें। घरों से बाहर कम निकलें। यदि बाहर निकलें तो कम से कम एक से डेढ़ मीटर की दूरी बनाए रखें।
अल्लाह ताला से ये दुआ करें कि हमारे मुल्क के सभी लोगों को कोरोना वायरस रूपी बीमारी से महफूज फरमा दें। उन्होंने कहा कि जैसे हमें मीडिया के माध्यम से पता चल रहा है लोग घरों से निकलने के बाद एकजुट होकर खड़े होते हैं मेरी अपील है कि वह एकजुट नहीं हों, बल्कि दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा सरकार पुलिस व प्रशासन की ओर से उठाए गए कदमों में सभी का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें