रकिहाबाद- नगर पालिका वोर्ड मीटिंग के दौरान अपनी बात रखते हुए सभासद।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। वर्ष 2020 के अंत में हुई नगर पालिका बोर्ड बैठक में दो अहम प्रस्ताव पास किए गए। इन प्रस्तावों के पास होने से अब नगर पालिका की सूरत बदल जाएगी। सभी सदस्यों ने एक स्वर से दोनों प्रस्तावों को चर्चा के बाद सहमति प्रदान की।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित की गई। बोर्ड की कार्रवाई अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार ने प्रारंभ की। अधिशाषी अधिकारी ने नगर पालिका सीमा विस्तार और नगर पालिका परिषद की जमीन पर मल्टी कांप्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव रखा जिसे लंबी चर्चा के बाद सभी सभासदों ने सहमति प्रदान की। इस प्रस्ताव से जहां नगर पालिका की सीमा के बाहर रहने वाले लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी। वहीं पालिका अपनी आय बढ़ाने के लिए मल्टी कांप्लेक्स निर्माण कर दुकानों की नीलामी के द्वारा उठा कर उनसे धन अर्जित करेगी।
मीटिंग में पालिका के 25 और पांच नामित सभासदों ने भाग लिया। मीटिंग में वार्ड संख्या एक व सात का दूषित जल वार्ड संख्या में 17 में एकत्रित हो रहा है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर पालिका अध्यक्ष ने शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और सभी सभासदगण मौजूद रहे।
फोटो