फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेश शंखवार ने जीता उपसभापति का चुनाव, रेखा यादव पराजित

विज्ञापन
नगर निगम के जीवाराम हॉल में उपसभापति चुनाव के दौरान मतदान की मतगणना शुरू कराते नगर आयुक्त के साथ ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के उपसभापति के लिए कार्यकारिणी के 12 सदस्यों द्वारा मतदान किया गया। उपसभापति के लिए योगेश चंद्र शंखवार और रेखा यादव ने पर्चा दाखिल किया। कड़े मुकाबले में योगेश चंद्र शंखवार सात मात पाकर उप सभापति का चुनाव जीत गए जबकि रेखा यादव पांच वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। सुरक्षा की दृष्टि से काफी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पीएसी के जवान भी नगर निगम में मौजूद रहे।
विज्ञापन

महापौर नूतन राठौर की उपस्थिति में नगर निगम अधिकारियों द्वारा कार्यकारिणी के सदस्य और उम्मीदवारों के सामने मतगणना कराई गई। इसमें योगेश शंखवार को सात और रेखा यादव को मात्र पांच वोट मिले। योगेश शंखवार को सात वोट मिलने पर नगर आयुक्त विजय कुमार ने योगेश चंद्र शंखवार की जीत की घोषणा की। योगेश चंद्र शंखवार के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाते हुए नारेेबाजी की। मेयर नूतन राठौर और नगर आयुक्त द्वारा उपसभापति योगेश चंद्र शंखवार को प्रमाण पत्र दिया गया।
दूसरी बार उपसभापति चुने गए योगेश चंद्र शंखवार
योगेश चंद्र शंखवार दूरी बार उपसभापति चुने गए हैं। इससे पहले वह 2018 में उपसभापति का चुनाव जीते थे। जबकि वर्ष 2019 में पूर्व उपसभापति संतोषी देवी राठौर ने योगेश चंद्र शंखवार को चुनाव हराया था।
विज्ञापन

पार्षदों के बीच हुई हॉकटॉक
उपसभापति पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी कार्यकारिणी के सदस्यों को कार में बैठाकर नगर निगम पहुंचे। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य और एक पार्षद के बीच पार्षद हॉल में धोखा देने की बात को लेकर हॉकटॉक हो गई थी लेकिन बाद में कुछ पार्षदों ने मामले को शांत करा दिया।
सूची के अनुसार कराया गया मतदान
उपसभापति के लिए होने वाले मतदान के दौरान किसी तरह का व्यवधान न हो। इसके लिए मेयर नूतन राठौर ने कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम की सूची तैयार कराई थी। उसी सूची के माध्यम से मतदान कराया गया। सबसे पहले मतदान करने का मौका अभिनेंद्र यादव को मिला। उसके बाद अभिनेंद्र यादव, अवधेश बाल्मीकि, मायादेवी, मुन्नेंद्र यादव, रेखा यादव, संतोषीदेवी राठौर, हबीब खां फौजी, योगेश चंद्र शंखवार, विमला सिंह जादौन, विमला राठौर, मोहम्मद शाह खालिद, मोहम्मद शाहिद अंसारी ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें