फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने टोल कर्मचारियों को पीटा

Mon, 30 Jan 2023 01:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने टोल कर्मचारियों को पीटा
विज्ञापन


टूंडला। शनिवार शाम टोल प्लाजा से गाड़ी निकालने को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों और टोलकर्मियों में विवाद हो गया। विरोध पर यूनियन के पदाधिकारियों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इसके साथ ही बेरियर हटाकर गाड़ी निकाल ले गए। टोल प्रशासक ने यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष सहित अन्य के विरुद्ध तहरीर दी है।
घटना शनिवार शाम साढ़े छह बजे करीब की है। टोल प्रशासन पवन कुमार ने बताया कि शाम को टोल प्रभारी दलजीत सिंह, हिरन पटेल, टोल पर्यवेक्षक सत्यदेव व ट्रैफिक मार्शल सुनील कुमार टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर थे। इसी बीच टूंडला से फिरोजाबाद जाने वाली लेन में एक कार आकर रुकी, जिस पर भाकियू स्वराज लिखा था। कार में दो युवक सवार थे। कार सवारों से टोल मांगने पर उन्होंने अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष अजय राठौर ने टोल वसूलने पर टोल तोड़ने की धमकी दी। उक्त लोग करीब आधा घंटे तक टोल पर हंगामा करते रहे।
विज्ञापन

गाड़ियों को भी नहीं निकलने दिया गया। जिसके चलते तमाम वाहन जाम में फंस गए। इसके बाद जबरन टोल बेरियर हटाकर गाड़ियों को निकाल ले गए। आरोप है कि आठ बजे करीब राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कसाना का फोन आया, उन्होंने भी पदाधिकारियों से टोल लेने पर देख लेने की धमकी दी, इसके साथ ही दो फरवरी को टोल प्लाजा का घेराव करने के साथ ही 24 घंटे के लिए टोल फ्री करने की चेतावनी दी है। इससे पूर्व भी 22 जनवरी को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कसाना ने टोल पर आकर हंगामा किया था। पवन कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कसाना, जिलाध्यक्ष अजय राठौर सहित अन्य के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है। थान प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर हुई घटना की जानकारी देने आए थे। अभी तक टोल प्रशासन से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किसानों की जमीन पर टोल बनाए गए हैं। किसानों से टोल नहीं वसूलने दिया जाएगा। टोल प्लाजा पर कोई मारपीट व अभद्रता नहीं की गई। मारपीट और अभद्रता के आरोप गलत हैं। हम किसानों के साथ हैं।
अजय राठौर, जिलाध्यक्ष भाकियू स्वराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें