इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उत्साह, 4006 करोड़ के प्रस्ताव
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार की इन्वेस्टर्स समिट 2023 को लेकर जिले के उद्यमियों में उत्साह का माहौल है। जिले को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब तीन गुना तक की प्रगति संबंधी लक्ष्य हासिल कर लिया है। नौ विभागों के सम्मिलित प्रयासों से शुक्रवार तक निर्धारित 1500 सौ करोड़ के सापेक्ष 4000 हजार, छह करोड़ के प्रस्तावों पर एमओयू साइन किए जा चुके हैं। एमओयू साइन कराने के मामले में सर्वाधित प्रगति यूपीसीडा द्वारा करीब 1900 करोड़ की लक्ष्यपूर्ति की गई है। तीसरे नंबर पर डेयरी विभाग द्वारा करीब 205 करोड के प्रस्तावों पर एमओयू साइन कराए हैं।
औद्योगिक दृष्टिकोण से प्रदेश सरकार द्वारा प्रांत के 16 जिलों में कारोबारी गतिविधियों को रफ्तार देने की कवायद की जा रही है। यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2023 के तहत सुहागनगरी को शुरू में 1000 करोड़ फिर बाद में संशोधित लक्ष्य 1500 करोड़ निर्धारित किया गया। परंपरागत कांच व चूूड़ी उद्योग के अलावा आवासीय सेक्टर, खाद्य प्रस्संकरण,औद्यानिक कृषि एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र के उद्यमी भी इन्वेस्टर्स समिट से जुुडे। यही कारण रहा कि जिले में तय लक्ष्य के सापेक्ष शुक्रवार तक करीब 4000 हजार,छह प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ ही संबंधित करीब 170 उद्यमियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।
इन्वेस्टर्स समिट के जरिये अभी तक हमने निर्धारित लक्ष्य 1500 करोड़ के सापेक्ष 4006 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं-प्रस्तावों पर एमओयू साइन कराए हैं। जिला स्तर पर इन्वेस्टर्स समिट दो फरवरी को होना है। ऐसे में करीब 500 करोड़ से ज्यादा के अन्य नये प्रस्तावों पर भी मुहर लगने की उम्मीद है।
पंकज निर्वाण, उपायुक्त उद्योग