फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पत्नी से विवाद पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 27 Jan 2023 04:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से विवाद पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

नारखी। पत्नी से विवाद होने पर युवक ने गांव के बाहर पीपल के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उस पर तीन बच्चे थे।
रजावली क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर निवासी लोकेंद्र कुमार (28) शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार को पत्नी से विवाद होने पर गांव के बाहर पीपल के पेड़ पर फंदेे पर लटककर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह युवक का शव फंदे पर लटका देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष रजावली उमापति मिश्रा का कहना है कि युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन



अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
फिरोजाबाद/फरिहा/कठफोरी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में एक युवक सहित वृद्घा की मौत हो गई। कठफोरी क्षेत्र में बाइक सवार घायल हो गया।
दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोटला निवासी विमलादेवी (75) बृहस्पतिवार को कार की टक्कर से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन महिला को उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। चिकित्सक द्वारा वृद्घा को मृत घोषित कर दिया। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव साहूमई निवासी उपेंद्र कुमार (39) बुधवार देर रात फरिहा थाना के गांव कोरारी पुलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया था। उसने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वृद्घा और युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। सिरसागंज क्षेत्र में गांव नगला बल्ल के समीप बाइक सवार नीटू निवासी ठार पोप सिंह थाना नगला खंगर घायल हो गया। युवक सिरसागंज स्थित मैरिज होम से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था। उसकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। युवक को उपचार के लिए सिरसागंज अस्पताल भेजा था। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें