फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर खाने के पैसे नहीं देने के कारण की हरिओम की हत्या

विज्ञापन
राजू उर्फ राजकुमार (मक्खनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार हत्यारोपी ) - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर पुलिस ने हरिओम कुशवाह की हत्यारोपी राजू उर्फ राजकुमार को पायनियर तिराहे के पास के गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक ने होटल पर खाने के पैसे नहीं दिए थे इस कारण उसकी बसूला (लोहे की वजनी वस्तु) प्रहार करके हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त वसूला, हत्या के दौरान पहने कपड़ों को बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर के रूपसपुर निवासी हरिओम पुत्र हाकिम सिंह कुशवाह की हत्या के मामले में गांव के निवासी राजू उर्फ राजकुमार पुत्र मुन्नीलाल की पायनियर तिराहे से गिरफ्तारी दिखाई है। पुलिस की गिरफ्त में आए हत्यारोपी राजू ने बताया कि हरिओम को नौ नवंबर की शाम साढ़े छह बजे घर से खाना खिलाने को बुलाकर एनएच-टू स्थित कृष्णा होटल पर ले गया था। दोनों ने साथ-साथ खाना खाया था। खाना खाने के बाद दोनों के बीच होटल का पेमेंट किए जाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के कारण उसने (राजू उर्फ राजकुमार) ने हरिओम के माथे पर बसूला से प्रहार कर दिया था। बसूला प्रहार किए जाने के कारण उसकी मौत हो गई थी। हत्या के बाद सुबूत मिटाने के उद्देश्य से मृतक की पेंट को उतारकर चेहरे को जलाने का प्रयास किया। एसएचओ मक्खनपुर विनय कुमार सिंह ने बताया हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बसूला एवं हत्या के समय पहनी पेंट, शर्ट को बिल्टीगढ़ अंडरपास के पास फिरोजाबाद की ओर जाने वाले सर्विस रोड के किनारे सरसों के खेत से बरामद किया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसको जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें