फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई कारागार में फैला कोरोना, जनपद में 21 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्योहार पर बढ़े कोरोना संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग की चिताएं बढ़ गई है। बुधवार को भी कोरोना संक्रमण के 21 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दाऊदयाल कॉलेज कैंपस में बने अस्थायी कारागार में कोरोना फैल गया है। एक साथ सात बंदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पहले 12 बंदी संक्रमित मिले थे। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3253 हो गई है।
विज्ञापन

दाऊदयाल स्थित अस्थाई कारागार में सात बंदी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। दो दिन पूर्व स्थाई जिला कारागार में भी 12 बंदी कोरोना का शिकार हुए थे। पुलिस लाइन निवासी सब इंस्पेक्टर की पत्नी कोरोना संक्रमित आई है। पचोखरा निवासी 45 वर्षीय महिला, हनुमानगंज गली नंबर एक में एक दंपति की रिपोर्ट कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। वह आगरा के निजी अस्पताल में इलाज करा रहा है। माधव नगर शिकोहाबाद में 24 वर्षीय युवक, बड़ा बाजार शिकोहाबाद में एक व्यापारी वहीं एक मैरिज होम संचालक पॉजिटिव आई है। वह इलाज के लिए दिल्ली चले गए हैं। अलीनगर कैंजरा में एक मरीज, हाजीपुरा में 30 वर्षीय युवक, राजपुर नारखी में भी एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
15 दिवसीय अभियान के तहत की गई पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच
सभी की रिपोर्ट आई निगेटिव, सीएचसी टीम ने कोतवाली में चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। शासन स्तर से चलाए जा रहे 15 दिवसीय अभियान के तहत प्रति दिन अलग-अलग क्षेत्र के लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। कभी रिक्शा चालक, टैंपो चालक, मिष्ठान विक्रेता, कारीगर के अलावा बुधवार को सीएचसी अधीक्षक डा. संजीव वर्मा के निर्देशन में 62 पुलिसकर्मियों की जांच की गई। टीम ने कोतवाली पहुंचकर एक-एक पुलिसकर्मी की जांच की। जिसमें सभी निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन

हालांकि आर्टी पीसीआर के तहत की गई जांच की रिपोर्ट दो दिन बाद उपलब्ध होगी। इसमें साफ होगा कि कोई पुलिसकर्मी पॉजिटिव है या नहीं। फिलहाल सभी पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट निगेटिव आने पर राहत की सांस ली है। टीम में डा. संजय कुमार, डॉ. श्रीमती संजीव, योगेंद्र सिंह, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर अर्जुन सिंह, अमित कुमार और राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
शासन स्तर से आए 15 दिवसीय अभियान के आदेश के अनुपालन में चरणवार कोरोना जांच की जा रही है। बुधवार को पुलिसकर्मियों की जांच की गई जो निगेटिव आए हैं। लैब से आने वाली रिपोर्ट दो दिन बाद उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

डा. संजीव वर्मा, अधीक्षक, सीएचसी टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें