फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचवान में महिला की मौत,ससुरालीजन हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के पचवान में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ससुरालीजन घटना स्थल से भाग निकले। मृतका के भाई ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगला सिंघी के गढ़ी धर्मी निवासी मृतका के भाई अनिल ने बताया कि उसकी बहन प्रीती (24) की शादी 20 फरवरी 2020 को पचावन निवासी बंटू यादव के साथ की थी। सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया गया था। शादी के बाद दहेज की खातिर ससुराली बहन को परेशान कर रहे थे। आरोप है कि सोमवार की रात पति समेत ससुरालियों ने मिलकर बहन की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को आंगन में डालकर भाग गए। पड़ोसियाें ने इसकी सूचना उसे दी थी।
जब वह मौके पर पहुंचा तो उसकी बहन का शव घर के आंगन में पड़ा था। मृतका की सास कभी घर के अंदर तो कभी बाहर फांसी लगाने की बात कह रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी विनोद कुमार ने कहा कि मृतका के भाई अनिल की तहरीर पर पति, देवर, सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें