फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दीपा के चौराहे से तहसील तक कूड़ा जला रहे पालिकाकर्मी

Wed, 24 Apr 2024 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। पालिका सफाईकर्मियों की मनमानी से शहर प्रदूषण की चपेट में है। शहर के दीपा के चौराहे से लेकर मुख्य सुभाष चौराहे ही नहीं तहसील तक सफाई करने के बाद एकत्रित कूड़े में प्रतिदिन आग लगाई जा रही है। कूड़े में प्लास्टिक एवं अन्य जहरीली वस्तुएं जलने से प्रदूषण फैल रहा है। इससे बुजुर्गों, सुबह टहलने आने वाले लोगों, स्कूली बच्चों एवं राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी रही है। शहरवासियों ने कूड़े में लगाई जाने वाली आग को बंद न कराए जाने पर पालिका के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लोकसभा के चुनाव के बीच शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। शहर के मुख्य बाजार में गलियों से निकाला गया कूड़ा डाल दिया जाता है, जो सुबह 11 से 12 बजे तक स्टेशन रोड पर पड़ा रहता है। वहीं पालिका के सफाईकर्मी दीपा का चौराहे से लेकर तहसील तक शहर में प्रदूषण फैला रहे हैं। मुख्य बाजार में सुबह झाड़ू लगाने के बाद सफाईकर्मियों द्वारा आग लगा दी जाती है। इसके चलते कूड़े की आग से उठता धूंआ सुबह टहलने वालों व राहगीरों के साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशान कर रहा है।

स्टेशन रोड पर टहलने वाले लोगों, अभिभावकों ने पालिका प्रशासन से कूड़े में आग न लगाए जाने के लिए सख्त कदम उठाए जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर कूड़े में लगाई जाने वाली आग को बंद न किया गया तो पालिका का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। चेतावनी देने वालों में सरदार हरपाल सिंह बंसल, नरेंद्र कटिहार, रामप्रकाश यादव, डाॅ.संजीव जैन, राजकुमार शर्मा, बसंत जैन, गगन गुप्ता, अग्रज जैन आदि हैं।
विज्ञापन




शहर में सफाईकर्मियों द्वारा जलाया जा रहा कूड़ा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कूड़े में आग लगाने सफाईकर्मियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। साथ ही इसकी जांच कराते हुए कूड़े में आग लगाने वाले सफाईकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आशुतोष त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें