फिरोजाबाद। सुहागनगरी के लोगों को पार्कों में टहलने के साथ-साथ ओपिन जिम की सुविधा मिलेगी। राज्य तकनीकी समिति से हरी झंडी मिलने के बाद इन जिमों को स्थापित किए जाने की कवायद नगर निगम की ओर से की जाएगी। शहर के करीब 16 पार्कों में यह सुविधा मिलेगी। निगम की ओर से इस ओर कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है। कार्यादेश जारी होने के साथ स्थापना का काम प्रारंभ हो जाएगा। नगर निगम द्वारा शहर में कई पार्कों की स्थापना की गई है। गांधीपार्क, अटल पार्क के साथ-साथ कई क्षेत्रीय पार्कों में भी सुबह टहलने के लिए लोग जाते हैं। नगर निगम द्वारा इन पार्कों में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं को जिम करने के लिए ओपिन जिम की स्थापना कराए जाने की योजना बनाई थी। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। राज्य तकनीकी समिति की ओर से पार्कों में ओपिन जिम स्थापना किए जाने के लिए हरी झंडी प्रदान कर दी है। कमेटी की हरी झंडी मिलने के साथ ही निगम द्वारा शहर के 16 पार्कों में ओपन जिम स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही है।
नगर निगम का निर्माण विभाग अब पार्कों में ओपन जिम स्थापना संबंधी कार्यादेश जारी करने की कवायद में जुटा है। इसका लाभ शहरवासियों को मिलेगा।
-
इन पार्कों में तैयार होंगे ओपन जिम
सुहागनगर स्थित पांच पार्कों के अलावा विभवनगर स्थित दो पार्क, अटल पार्क, गांधी पार्क, राजा बाबू वासलस पार्क रसूलपुर, आंबेडकर पार्क सैलई एवं डाकबंगला रसूलपुर, भारत माता पार्क सहित कुल 16 पार्कों में ओपन जिम की स्थापना की जाएगी।
-
शहर के 16 पार्कों में ओपन जिम की स्थापना किए जाने की राज्य तकनीकी समिति से हरी झंडी मिल गई है। शासन की हरी झंडी मिलने के साथ महापौर के निर्देशन में ओपन जिम की स्थापना किए जाने की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
रामशंकर सहायक, अभियंता नगर निगम