फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सुहागनगरी में बिगड़ी हवा की सेहत, 239 एक्यूआई रहा

Sat, 04 Nov 2023 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी की हवा में प्रदूषण का ग्राफ फिर से बढ़ गया। शुक्रवार को सुहागनगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 239 दर्ज किया गया। इसमें में पीएम 2.5 और पीएम-10 की मात्रा 200 माइक्रो मिलीग्राम के ज्यादा पाई गई। दिन में निकल रही तेज धूप एवं हवा का प्रवाह कम होने की वजह से सुहागनगरी में प्रदूषण का ग्राफ बढ़ रहा है। सुहागनगरी के आसमान में धूल और कार्बनिक तत्वों की परत जमी सी दिखाई दे रही है। वहीं बृहस्पतिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 218 दर्ज किया गया था। शुक्रवार को इसमें फिर से इजाफा हो गया। शुक्रवार को दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार हवा में हानिकारक तत्व पीएम-2.5 की मात्रा 239 माइक्रो मिलीग्राम, पीएम-10 की मात्रा 220 माइक्रो मिलीग्राम मापी गई। हवा में धूल व कार्बन तत्वों की मात्रा में इजाफा होने के कारण शुक्रवार को एक्यूआई 239 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शुरू किया पानी का छिड़काव
सुहागनगरी में लगातार हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। इसी के मद्देनजर नगर निगम ने हॉट स्पॉट इलाकों में सुबह-शाम स्प्रिंकलर मशीन से पानी का छिड़काव शुरू करा दिया है। वहीं परिवहन विभाग ने भी कंडम वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
-
हाॅट स्पॉट एरिया के साथ ही अन्य इलाकों में अब दिन में दो बार पानी का छिड़काव करा रहे हैं। चौराहों पर लगने वाले जाम व अन्य कारकों की रोकथाम के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा जाएगा।तारकेश्वर पांडेय, प्रभारी राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम, एक्सईन जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें