फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने ओवरब्रिज के नीचे से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! नगर निगम द्वारा ओवरब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटवाती प्रवर्तन दल की टीम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। क्लब चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे बने ब्लॉकों में होटल, मैरिज होम संचालकों के साथ अन्य लोगों ने लोहे के पाइप की रेलिंग लगाकर अस्थायी कब्जा कर पार्किंग बना ली। मंगलवार को नगर निगम ने अभियान चलाकर कब्जा हटवा दिया।
विज्ञापन

क्लब चौराहा के आसपास ओवरब्रिज के नीचे बने ब्लाकों में पहले ठेल आदि खड़े हुआ करते थे। नगर निगम द्वारा इनको यहां से हटवा दिया गया। इसके बाद होटल, मैरिज होम संचालकों के साथ कुछ लोगों ने रैलिंग लगाकर अस्थायी रूप से पार्किंग बनाकर निजी वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे खड़ा करना शुरू कर दिया था। इससे एक तरफ से दूसरी तरफ आने जाने का रास्ता बंद हो गया था।
इसे लेकर अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर रेलिंग हटाने के साथ ही पार्किंग स्थल खत्म करा दी। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया तो थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय का कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे बने ब्लॉकों में गदंगी रहती थी। इसलिए रेलिंग आदि हटवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें