फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगर निगम ने लक्ष्य से ज्यादा वसूला राजस्व

Tue, 01 Apr 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बकाया वसूली को चलाए अभियान के जरिए निगम का खजाना भर गया है। निगम प्रशासन ने एक माह तक चलाए अभियान के दौरान शासन द्वारा तय लक्ष्य की पूर्ति कर ली। वरन लक्ष्य से अधिक बकाया भवन व जलकर भुगतान निगम के खाते में जमा करा दिया।
विज्ञापन

शासन ने निगम को इस साल बकाया 42.5 करोड़ रुपये भवन व जलकर वसूली का लक्ष्य दिया था। शहरी क्षेत्र में करीब 1.53 लाख चिह्नित भवन और प्लॉटों से बकाया वसूली को चलाए मासिक अभियान के दौरान निगम ने 31 मार्च तक 45.66 करोड़ रुपये की धनराशि का भुगतान कराना सुनिश्चित किया। जो कि शासन द्वारा तय लक्ष्य 42.5 करोड़ से 3.16 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें