फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एमएसटी धारक युवती का काटा टिकट, रोडवेज बस स्टैंड पर हंगामा

Sun, 04 Jan 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर मौजूद पी​ड़िता और मथुरा डिपो का परिचालक। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एमएसटी के बावजूद बस परिचालक ने एक युवती की टिकट काट दी। शनिवार रात को विरोध में छात्रा ने रोडवेज बस स्टैंड पर जमकर हंगामा किया। रोडवेज बस व परिचालक मथुरा डिपो के बताए गए।
विज्ञापन

पीड़िता गुलशफा ने आरोप लगाया कि उसने एमएसटी बनवाने के समय एकमुश्त पूरी धनराशि जमा की थी, जिससे रोजाना आगरा-फिरोजाबाद सफर करने में आसानी हो सके। इसके बाद भी बस में परिचालक ने एमएसटी को मान्य मानने से इन्कार कर जबरन टिकट काट दिया। विरोध जताने के बाद भी परिचालक ने नियमों का हवाला देते हुए टिकट निरस्त नहीं किया। इससे बस स्टैंड पर अन्य यात्रियों में भी नाराजगी देखने को मिली। इस दौरान फिरोजाबाद बस स्टैंड पर लोगों की काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें