फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचेंगे कार्यकर्ता 

Tue, 01 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
सपा के विधान परिषद सदस्य डा. दिलीप यादव अादि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सपा के विधान परिषद सदस्य डा. दिलीप यादव ने कहा तीन नवंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में शुरू होने वाली विकास रथ यात्रा एवं पांच नवंबर को आयोजित होने वाले रजत जयंती समारोह में जिले से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में लखनऊ जाएंगे। विकास रथ यात्रा के दौरान विकास कार्यों की जानकारी से आमजन को अवगत कराया जाएगा। 
विज्ञापन


एमएलसी डा. दिलीप यादव अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा शासन में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराया है। सभी जाति एवं धर्म के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया। विकास रथयात्रा के दौरान जनता को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिले के कार्यकर्ता तीन नवंबर को विकास रथयात्रा तथा पांच नवंबर को होने वाले रजत जयंती समारोह में सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में जाएंगे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, नीतेश अग्रवाल जैन, कासिम सिद्दीकी, हनीफ खाकसार, रघुराज सिंह सविता, मनोज यादव, अंशुल विक्रम सिंह, रामवीर सिंह, योगेंद्र यादव सोनू, मोहम्मद इकरार, डा.दिनेश यादव ब्लाक प्रमुख नारखी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें