फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवती की तलाश में एमपी पुलिस ने शिकोहाबाद के खेड़ा मोहल्ले में दी दबिश

Thu, 16 Oct 2025 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- पुलिस के आने की जानकारी पाकर भाग निकला आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। छिंदवाड़ा जनपद से कुछ दिनों पूर्व एक युवती लापता हो गई थी। जिसके परिजन ने थाना सोथरा में अपहरण की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था। इसके चलते एमपी पुलिस ने थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में दबिश दी। जहां से पुलिस टीम ने अपहृत हुई युवती को बरामद किया है। जिसको पुलिस अपने साथ एमपी ले गई है।
विज्ञापन


बुधवार को एमपी के छिंदवाड़ा जिले से थाना सोथरा की पुलिस शिकोहाबाद पहुंची। टीम में एसआई ओमप्रकाश ठाकुर एवं अन्य पुलिसकर्मी शिकोहाबाद आए थे। जिन्होंने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए थाना क्षेत्र के खेड़ा मोहल्ला में दबिश दी। पुलिस टीम के आने की भनक लगते ही आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस टीम ने खेड़ा मोहल्ले में एक मकान से अपहृत हुई युवती को बरामद कर लिया। जिसे पुलिस अपने साथ एमपी ले गई। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि एक युवती अपहृत हुई थी। जिसको एमपी पुलिस ने खेड़ा मोहल्ले में दबिश देकर बरामद किया है। जिसे पुलिस टीम अपने साथ एमपी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें