फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: मां की गोद से मासूम को छीन भागे बाइक सवार, घिरता देख झाड़ियों में फेंका; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mon, 16 Oct 2023 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पांच माह के मासूम को झाड़ियों में फेंककर मां भाग गई। बच्चा तेज बुखार से तप रहा था। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
Firozabad: मां की गोद से मासूम को छीन भागे बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को पांच माह के मासूम के साथ बहन को लेने के लिए स्टेशन पर आई महिला से बाइक सवारों ने उसके बच्चे को छीन लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर सहमे बाइक सवार खुद को घिरता हुआ देखकर मासूम को माधौगंज पुल के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को तेज बुखार होने के चलते उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हरगनपुर निवासी सीमा देवी अपने पांच माह के मासूम बेटे को लेकर अपनी बहन को लेने के लिए शाम पांच बजे के करीब रेलवे स्टेशन आई थीं। महिला के अनुसार वह सिग्नल एंड टेलीकॉम (एसएंडटी) कट के पास पेड़ के किनारे सड़क की तरफ खड़ी होकर बहन के आने का इंतजार कर रही थी। 

यह भी पढ़ेंः- मर गई ममता: मां ने दिव्यांग पुत्र को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद को भी कर लिया खत्म; खून से लाल मिली जमीन
विज्ञापन


इसी समय रेलवे स्टेशन की ओर से आए बाइक सवार दो युवकों ने महिला के हाथ में लगे हुए मासूम को छीन लिया। उसका बच्चा वह छीनकर अपने साथ ले गए। यह घटना देख महिला के होश उड़ गए। उसने चीख-पुकार करना शुरू कर दी। इसके चलते खुद को लोगों से घिरता हुआ देख बाइक सवार मासूम को माधौगंज पुल के नीचे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

वहीं महिला रोती-बिलखती हुई गांव जा पहुंची। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वहां से होकर गुजर रहे लोगों ने बच्चे की तलाश की, तो बच्चा झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। उसे तेज बुखार था। एक महिला ने उसे अपने साथ ले जाने की पेशकश की, लेकिन लोगों ने तत्काल ही घटना की सूचना पुलिस को दे दी। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura: सांड ने पटका तो निजी अस्पताल में कराया भर्ती, इंजेक्शन लगाने के बाद हो गई मौत; परिजन ने किया हंगामा
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को तेज बुखार होने के कारण उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर बच्चे के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां मासूम की मां ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस बाइक सवार युवकों की तलाश में जुट गई है।

इंस्पेक्टर हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मासूम को बाइक सवारों द्वारा छीनकर ले जाने के मामले में कुछ स्पष्ट नहीं है। फिलहाल मासूम झाड़ी में पड़ा मिला है, जिसे तेज बुखार था। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें