फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: मायके आई महिला को पीटा, तीन के खिलाफ मुकदमा

Tue, 14 Feb 2023 03:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके आई महिला को पीटा, तीन के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

नारखी (फिरोजाबाद)। मायके आई महिला की भाई, भाभी और भतीजे ने पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

आगरा के थाना एत्मादपुर के गांव नवलपुर निवासी प्रीति का रजावली थाना क्षेत्र में मायका है। पीड़िता का कहना है कि वह सोमवार को अपने मायके आई थी। तभी उसके साथ भाई भूरी सिंह, भतीजा रिषी व भाभी गीता देवी निवासी पहाड़पुर रजावली ने पिटाई कर दी। इस बीच एकत्रित हुए ग्रामीणों ने उसको बचाया। पीड़िता कहना है कि आरोपियों ने उसको धमकी दी है कि यदि फिर से गांव आई तो जान से मार देंगे। पीड़िता की तहरीर पर रजावली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रजावली उमापति मिश्र का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें