पुरानी पेंशन बहाली के लिए रेलवे के कर्मचारियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
टूंडला। नॉर्थ सेंट्रल मैंस यूनियन द्वारा रेलवे कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली एवं एनपीए को समाप्त करने के लिए रेलवे अस्पताल में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ मंडल कार्यकारी अध्यक्ष बलराम ने किया।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत नो गारंटी नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) को वापस लेने की मांग की गई है। सामाजिक सुरक्षा लाभों के स्तर के लिए एक न्यूनतम मानक सुनिश्चित किया जाना चाहिए, जिसमें पेंशन और पारिवारिक पेंशन शामिल हैं।
अभियान में बलराम, जयकिशन अजवानी, सरदार सिंह, कैलाश चंद्र , दीपक शर्मा, सुशीला देवी, मनोज मीना, संदीप सिंह, गजाला, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार, विवेक सिंह, वली मोहम्मद, उमा देवी, वंदना शर्मा उपस्थित रहे।