फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, मां-बेटी और बेटा बुरी तरह झुलसे; महिला की हालत नाजुक

Sun, 17 Mar 2024 06:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

घर पर खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। आग से मां-बेटी और बेटा बुरी तरह झुलस गए। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
किचन में आग के बाद फेंका गया जलता सिलेंडर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की देर शाम को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। हादसे में मां-बेटी और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यहां महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन


घटना थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला हिमांयूपुर की बीती रात करीब नौ बजे की है। यहां के निवासी रामखिलाड़ी घर पर रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से गैस निकलने लगी। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग पकड़ ली। उससे निकली चिंगारी से मां-बेटी के कपड़े में आग पकड़ ली। 

बचाने भागा बेटा भी झुलसा

घर में मौजूद बेटा पवन दोनों को बचाने के लिए भागा। बचाते समय उसके हाथ-पांव भी झुलस गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग भागकर पहुंचे। देखा तो ओमवती, पुत्री लाडो और बेटा पवन गंभीर रूप से झुलस गए थे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां ओमवती की हालत गंभीर जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें