फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिलिंडर में आग से मां-बेटी झुलसीं, बहू के मायके वालों पर आग लगाने का आरोप

Wed, 05 Nov 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रसूलपुर क्षेत्र में सिलिंडर में लगी आग से झूलसी युवती अस्पताल में भर्ती। संवाद - फोटो : रसूलपुर क्षेत्र में सिलिंडर में लगी आग से झूलसी युवती अस्पताल में भर्ती। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनी गढैय्या में बुधवार दोपहर खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। इस दुर्घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं, जबकि घर का काफी सामान भी जलकर राख हो गया। झुलसी हुई महिला ने अपने बेटे की ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर जानबूझकर घर में घुसकर सिलिंडर की पिन तोड़कर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


घटना हुसैनी गढैय्या मोहल्ले की निवासी फरजाना के घर हुई। फरजाना के अनुसार जब घर में खाना बना रही थीं, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इस अग्निकांड में उनकी 20 वर्षीय बेटी रूकईया बुरी तरह से झुलस गईं। आग लगने से घर में रखा कीमती सामान भी जल गया। परिवार चूड़ी जुड़ाई का कार्य करता है। फरजाना ने घटना को हादसा मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह आग दुर्घटनावश नहीं लगी, बल्कि उनके बेटे माजिद की ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है। 2022 में बेटे की शादी हुई थी। बेेटे का बहू से केस चल रहा है। बेटे की ससुराल पक्ष के लोगों से उनकी इसी बात की रंजिश है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मां और बेटी ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। अभी फरजाना के पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें