वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला में मौजूद पुलिस रिक्रूट्स। स्रोतः पुलिस
- फोटो : वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला में मौजूद पुलिस रिक्रूट्स। स्रोतः पुलिस
फिरोजाबाद। वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बुधवार को पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में ग्रीन हर्बल हेल्थ सेंटर योजना के तहत वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इस कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और विशेष रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट्स को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संतुलन के महत्व, जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों और हरित पहल का महत्तव बताया। पुलिस बल को यह बताया गया कि वे कैसे अपनी ड्यूटी के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।