फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतर दफ्तरों से उखाड़ फेंका बायोमैट्रिक सिस्टम

Sat, 25 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बायोमैट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिले में कई दफ्तरों में बायोमैट्रिक मशीने लगाईं गईं थीं। अधिकतर बंद पड़ीं हैं। कुछ खराब हो गयी हैं। अधिकतर दफ्तरों से उखाड़ फेंका गया है।  
विज्ञापन

नगर निगम और क्षेत्र के कई वार्डों में बायोमैट्रिक सिस्टम तथा कार्यालय परिसर पर नजर रखने के सीसीटीवी कैमरों को लगाया। निगम बायोमैट्रिक मशीन का प्रयोग किया ही नहीं गया। मशीनों के खराब होने का हवाला देकर ही उठवाकर रखवा दिया।  नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने कहा कि एक अप्रैल से पहले बायोमैट्रिक सिस्टम को चालू कराएंगे। वहीं, जिला अस्पताल के पुरानी इमरजेंसी कक्ष में लगी बायोमैट्रिक गायब है। स्टाफ ने बताया सीएमएस कक्ष में होगी। वहां देखा तो बताया कि सीएमएस के कक्ष में सामने ही लगी थी लेकिन खराब हो गई। इसके कारण स्टाफ रबी ने अपने अलमारी में रखवा दी। सीएमएस डा. अजय अग्रवाल ने कहा कि इसे तुरंत ही चालू कराया जाएगा। सीएमओ कार्यालय में लगी बायोमैट्रिक खराब दिखाई दी। यहां रजिस्टर का प्रयोग होता दिखाई दिया। सीएमओ डा.एसके दीक्षित ने आज मशीन को ठीक कराने को कहा है। विकास भवन में हाजिरी को बायोमैट्रिक मशीन लगाई गई थी लेकिन यह खराब हो गई है। डीडीओ आरके राम ने कहा मशीन को शीघ्र ही चालू कराने की बात कही है। बीएसए के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में बायोमैट्रिक व सीसीटीवी कैमरे भी तत्कालीन बीएसए जितेंद्र सिंह यादव ने लगवाए थे। लेकिन वर्तमान में मशीन खराब हैं। मशीनों को उखाड़ कर अलमारी में रखवा दिया।
कलक्ट्रेट,महिला अस्पताल की चालू मिली बायोमैट्रिक
फिरोजाबाद (ब्यूरो)। जिला मुख्यालय पर लगी बायोमैट्रिक प्रणाली शनिवार को चालू दिखाई दी। प्रशासनिक अधिकारी के कक्ष में लगी मशीन पर हाजिरी लगाकर ही कलक्ट्रेट के कर्मचारी काम करते हैं। प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र सिंह भदौरिया ने कहा स्टाफ का वेतन इसी आधार पर निकलता है। जिला महिला अस्पताल में बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगती है।  स्टाफ नर्स पुष्पा शर्मा ने कहा मशीन पर आने और जाने के दौरान पूरा स्टाफ मशीन पर हाजिरी लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें