फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने जानी स्वच्छता अभियान की हकीकत

Sat, 25 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
कई थानों में एसएसपी ने स्वयं सफाई की।
विज्ञापन
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शनिवार को रसूलपुर, उत्तर, दक्षिण और मक्खनपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। थानों पर गंदगी मिलने पर एसएसपी ने हाथों में झाड़ू थामते हुए खुद सफाई की। वहीं उत्तर और दक्षिण थाने की हवालात में गंदगी मिलने पर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ सुबह करीब आठ बजे रसूलपुर थाने पहुंचे। थाना परिसर के बाहर गंदगी मिलने पर उन्होंने खुद सफाई करते हुए कूड़े को हाथों से उठाकर डलिया से फेंका। इसके बाद वह कोतवाली दक्षिण पहुंचे। थाने का निरीक्षण कर उन्होंने हवालात देखी तो एक बंदी के पास कंबल के नीचे बीड़ी का बंडल मिला। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए ड्यूटी पर तैनात मुंशी पुष्पेंद्र को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। वहीं थाना परिसर में झाड़ू भी लगाई। एसएसपी की कार्रवाई से थाने में मौजूद फोर्स में हड़कंप मच गया। इसके बाद एसएसपी अजय कुमार एसपी सिटी संजीव वाजपेयी के साथ कोतवाल उत्तर पहुंचे। यहां हवालात में बने शौचालय में बीड़ी मिलने पर उन्होंने हेड मोहर्रिर राकेश कुमार दुबे को निलंबित करने के आदेश दिए। निरीक्षण की कार्रवाई को पूरा करने के साथ ही नालबंद पुलिस चौकी भी पहुंचे। यहां रंगाई पुताई के कार्य का निरीक्षण कर चौकी प्रभारी को दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें