फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पटाखों की चिंगारी से कम, सड़क हादसों और झगड़ों से ज्यादा घायल

Tue, 10 Nov 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिवाली पर पटाखों से झुलसने के मामले भले ही कम रहे, लेकिन शराब के नशे में वाहन चलाने और मारपीट की घटनाओं ने सरकारी ट्रामा सेंटर पर मरीजों का दबाव बढ़ा दिया। सड़क हादसों में घायल लोगों को लेकर 108 एंबुलेंस लगातार ट्रामा सेंटर पहुंचती रहीं। 24 घंटे में ट्रामा सेंटर में कुल 229 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 33 मरीज सड़क दुर्घटनाओं के थे। जबकि 45 लोग मारपीट में घायल होकर आए। पटाखों से झुलसने के आठ मामले सामने आए।
विज्ञापन

दिवाली के दिन ओपीडी बंद रहने के कारण ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी मरीजों की भीड़ रही। सुबह की शिफ्ट में 63, शाम को 66 और रात की शिफ्ट में सबसे अधिक 100 मरीज पहुंचे। सड़क हादसों के घायलों की संख्या भी रात में बढ़ गई। 08 एंबुलेंस घायलों को लगातार अस्पताल पहुंचाती रहीं।
वहीं, पटाखों से झुलसने के मामले केवल रात की शिफ्ट में सामने आए। रात में 8 लोग पटाखों से झुलसकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। इसके मुकाबले मारपीट में घायल 45 लोगों का उपचार किया गया। त्योहार पर शराब के नशे में हुए विवाद और वाहन दुर्घटनाओं के कारण इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ी रही। वहीं, अन्य मरीज पेट दर्द और सांस संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन



मरीजों को तत्काल उपचार दिया गया

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल ने बताया कि दिवाली पर ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी सेवाएं सुचारु रखी गईं। सड़क दुर्घटनाओं में घायल और मारपीट के शिकार लोगों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के उपचार की भी व्यवस्था रही। त्योहार के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिकित्सकों और कर्मचारियों को अलर्ट रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें