फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निगम सीमा में छोड़े जा रहे पालिका क्षेत्र से पकड़े बंदर

Fri, 29 Aug 2025 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर पालिका शिकोहाबाद क्षेत्र से पकड़े बंदरों को नगर निगम क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है। पता चलने के बाद सहायक आयुक्त ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों को पकड़ा जा रहा है। पकड़े गए बंदरों को वन विभाग के सुझाए स्थल उरावर क्षेत्र के जंगल में छोड़ा जाना है। पकड़े गए बंदरों को फिरोजाबाद नगर निगम के आबादी क्षेत्र के खंजापुर-सोफीपुर मार्ग पर छोड़ा जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद सहायक आयुक्त निहाल चंद ने इस आशय की सूचना पत्र द्वारा शिकोहाबाद पालिका को भेजी है। पत्र में आबादी क्षेत्र में बंदरों को छोड़ने पर एतराज जताया है।
विज्ञापन




पालिका क्षेत्र में पकड़े गये बंदरों को उरावर स्थित जंगल में छोड़ा जाना है। पकड़े गए बंदरों को फिरोजाबाद आबादी क्षेत्र में छोड़ने की जांच कराई जाएगी। मामला सही होने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें