फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल सकी किसानों को डीएपी, हंगामा

Fri, 29 Aug 2025 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। किसानों को यूरिया एवं डीएपी की आवश्यकता है। डीएपी एवं यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। कई घंटे इंतजार के बाद भी जब किसानों के डीएपी नहीं मिली तो किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने सचिव पर डीएपी नहीं देने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं सचिव अत्यधिक भीड़ के चलते वितरण नहीं होने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति सलेमपुर जसराना में डीएपी होने की सूचना पर सुबह से किसानों की भीड़ लग गई। किसानों की भीड़ देख मौजूद सचिव के हाथ पैर फूल गए। किसानों की भीड़ एवं डीएपी की मौजूदगी के बीच सचिव ने एक एकड़ जमीन पर एक बोरी एवं दो एकड़ जमीन पर दो बोरी देने की बात कही। दोपहर के समय किसानों ने हंगामा एवं नारेबाजी शुरु कर दी। भीड़ एवं हंगामा के बीच सचिव ने वितरण का कार्य बंद कर दिया। डीएपी का वितरण बंद होने से किसान मायूस होकर घर लौट गए। सचिव रामसेवक ने बताया समिति पर 700 बोरी में से 133 बोरी का वितरण हो गया। भीड़ के चलते वितरण नहीं हो पा रहा है। किसान कागजी कार्रवाई भी नहीं करने दे रहे हैं। कहा कि पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही डीएपी का वितरण संभव हो पाएगा। वहीं साधन सहकारी समिति अतुर्रा पर पहुंचे किसानों ने सचिव पर गंभीर आरोप लगाए। किसानों ने कहा अंगूठा लगवाने के बाद भी डीएपी की बोरियां नहीं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें