फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मन की बात में जाना सरकार का विजन 

Sun, 24 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
भाजपा के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मन की बात की
विज्ञापन
 राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जनता ने प्रधानमंत्रीकी मन की बात सुनी। लोगों ने टीवी और रेडियो  से सरकार का विजन जाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को संबोधित किया।  राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पंचायतों में भी बैठक आहूत की गई। पंचायत के विकास पर भी मंथन किया गया।  राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीधे रेडियो एवं टीवी के माध्यम से उद्बोधन को भी सुना। पंचायतों के सचिव ग्रामीण क्षेत्र में रोडियो और टीवी की व्यवस्था करते नजर आए। केंद्र सरकार के ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत देश भर की सभी ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार के आदेश के तहत रविवार को अवकाश होने के वाबजूद पंचायतों के सचिव के साथ प्रधान ग्राम पंचायत में बैठक की व्यवस्था करते नजर आए। तेज तर्रार सचिवों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सीधे सुनाने को रेडियो और टीवी की व्यवस्था की गई। फीरोजाबाद ब्लाक के ग्राम बरकतपुर में सचिव राकेश कुमार और रूपसपुर गांव में सीधे सुनाने की व्यवस्था की गई। 
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर जसराना में भाजपा नेता सुबोध यादव के नेतृत्व में नगला मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिनेश  यादव, हरवीर, जसवीर, देवेंद्र यादव, महेंद्र यादव, अवनीश यादव, सुधीर यादव आदि लोग मौजूद थे। किसान प्रकोष्ठ के ब्रजक्षेत्र महामंत्री डा. सत्यपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में कमालपुर, रखावली, अकबरपुर, रनधीरपुरा, दपामई, इटौली में सजीव प्रसारण को दिखाने का इंतजाम किया गया। इस दौरान राजीव गुप्ता, रतनपाल सिंह चौहान आदि लोग शामिल थे। 

प्रशासन ने नहीं दी सूचना प्रधान ने कराया इंतजाम
नारखी। विकास खंड नारखी में प्रधानमंत्री को सुनने के लिए ग्राम गढ़ी हंसराम में ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्राम प्रधान राजेश प्रताप सिंह ने पंचायत घर में टीवी और अन्य व्यवस्थाएं कराई। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक रूप से कोई सूचना नहीं थी लेकिन स्वयं इंतजाम कराया गया। घनश्याम सिंह, संजू, भीकम, शैलू, लाजवंत, सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें