फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात से 15 मार्च तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
शहर के सभी प्रमुख धर्म गुरुओं के साथ बैठक करते सीएमओ और डीएम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम सूर्यपाल गंगवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। इसमें सात से 15 मार्च तक होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत जनपद में दो वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कराने की योजना तैयार हुई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 14282 एवं गर्भवती महिलाओं 5252 के टीकाकरण के संबंध में कार्य योजना पर समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने कहा कि जनपद में प्रत्येक बच्चे तथा गर्भवती महिला को नियमानुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। 20 मार्च से होने वाले पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के आयुवर्ग के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक में सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, बीएसए अंजली अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं। इधर सीएमओ ने कार्यालय में धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करने के लिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें