फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय में बंद था रैन बसेरा, चिकित्सक भी मिले गैर हाजिर

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकोहाबाद में सीडीओ नेहा जैन, एसडीएम एकता सिंह ने रविवार शाम साढ़े चार बजे संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी, रैन बसेरा और महिला वार्ड में निरीक्षण किया। वहां खामियां मिलीं। रैन बसेरे में ताला लगा था। इस पर सीडीओ ने कहा ये गरीबों के लिए है यहां ताला क्यों लगा है।
विज्ञापन


इसके बाद इमरजेंसी में पहुंची तो वहां चिकित्सक ही नहीं थे इस पर नाराजगी जताई और सीडीओ ने निर्देश दिए इमरजेंसी में चिकित्सक अपने कक्ष में बैठे रहने चाहिए। गंदगी देख साफ-सफाई कराने को कहा। वहां नवजात को गोद में लेकर दुलार किया। उनके साथ एसडीएम एकता सिंह, सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता भी मौजूद थे।

वहीं टूंडला के रैन बसेरे में सर्दी से बचाव के लिए लगाए गए गैस हीटर की ज्यादातर समय गैस समाप्त रहती है। जिसके चलते रैन बसेरे में ठहरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पालिका प्रशासन ने प्राईमरी पाठशाला प्रांगण में रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। जिससे आने-जाने वाले राहगीर व बेसहारा लोग सर्दी से बचने के लिए इसका सहारा ले सकें। सर्दी को देखते हुए रैन बसेरे में एक गैस हीटर की भी व्यवस्था की गई है। जिसमें अधिकांश समय गैस नहीं रहती। एक बार गैस डलने के बाद दोबारा बीच में कोई चेक करने नहीं आता। जिससे वहां ठहरने वाले लोगों को कभी-कभी पूरी रात बिना हीटर के भी गुजरानी पड़ जाती है।

रविवार शाम भी हीटर की गैस समाप्त हो गई। जिसके बाद उसे जलाने का प्रयास किया गया तो वह नहीं जला। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की तो पालिका ईओ श्रीचंद्र स्वयं मौके पर पहुंचे और गैस जलवाई। तब जाकर रैन बसेरे के लोगों ने राहत की सांस ली।

कभी-कभी गैस समाप्त हो जाती है। जिसकी समय से जानकारी न होने पर कुछ देर लोगों को परेशान होना पड़ जाता है। गैस निरंतर डलवाई जा रही है।- श्रीचंद्र, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें