फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर में मिला शव, पिता बोले गोली से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के नैनी ग्लास के पास शनिवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त परिजनों ने थाना क्षेत्र के रहमतनगर निवासी अरमान उर्फ कल्लू के रूप में की। परिजन युवक के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पिता का कहना है उसकी मौत बवाल के दौरान गोली लगने से हुई है।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के रहमतनगर एवं हाल निवासी थाना रामगढ़ के आजाद नगर निवासी अरमान उर्फ कल्लू (24) पुत्र यासीन शुक्रवार को घर से बेलदारी करने निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह थाना रसूलपुर क्षेत्र में नैनी ग्लास के पास शव पड़े होने की सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त अरमान उर्फ कल्लू के रूप में की। अरमान के पिता यासीन ने बताया कि उसके पीठ में गोली लगने के बाद आगे से होकर निकल गई है। उसने बताया कि वह अक्सर ही रहमत नगर स्थित अपने ताऊ के घर रह जाता था।
इसके कारण उसकी तलाश नहीं की लेकिन सुबह शव पड़े होने की सूचना पर वह पहुंचे। यासीन एवं अन्य परिजन अरमान के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यासीन का कहना है उसकी पत्नी साबरा बेगम का इंतकाल पांच माह पूर्व हो गया था। उसके बेटे तो मेहनत मजदूरी करके पेट पाल रहे हैं। यासीन का कहना है कि अरमान उनका दूसरे नंबर का बेटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। एसएचओ रसूलपुर बीडी पांडेय ने कहा नैनी ग्लास के पास युवक का शव मिला है। उसकी मौत कैसे हुई यह तो पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें