फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा के बल में नवविवाहिता से लूटः पति के साथ मायके जा रही थी, रास्ते में रोका, लाखों रुपये के गहने लूटकर फरार

Sun, 05 Mar 2023 06:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बदमाशों ने तमंचा के बल पर नवविवाहित जोड़े से लूट की वारदात को अंजाम दिया। पहले जंगल के पास रोक लिया। तमंचा दिखाकर पत्नी के गहने और पति की अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
नवविवाहिता से लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को बदमाशों ने तमंचा के बल में नवविवाहिता से लूट की वारदात को अंजाम दिया। वह पति के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में रोक लिया और तमंचा दिखाकर लाखों रुपये के आभूषण लूट ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन


मामला नसीरपुर थाना क्षेत्र के नगला लोकमन गांव का है। गांव निवासी नीलम अपनी ससुराल से पति दीपक और छोटे भाई के साथ बाइक से मायके लांहगीपुर टूंडला जा रही थी। बाइक को दीपक चला रहा था। दीपक ने स्टेशन रोड से नहर पटरी होते हुए बाइक से जा रहे थे। आभूषण पहने हुए महिला को देख अपाचे सवार बदमाश उसके पीछे लग गए। 

दीपक की दो अंगूठी भी उतरवा ली

कुछ दूर आगे जाने पर छीछामई पुल के समीप बदमाशों ने बाइक को आगे लगा कर दीपक को रोक लिया। बाइक सवार तीन बदमाशों में से दो नीचे उतरे और दीपक पर तमंचा तान दिया। लुटेरों ने उसकी पत्नी नीलम से पहने हुए सभी आभूषण उतरवा लिए। वहीं दीपक की दो अंगूठी भी उतरवा ली। इसके बाद तीनों फरार हो गए। जानकारी दीपक ने डॉयल 112 को दी। 

आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही सीओ देवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गये। दिनदहाड़े हुए लूट की घटना को गंभीरता से लेते हए चौराहों पर चेकिंग शुरू करा दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पीड़िता ने बताया लुटेरे उससे चार चूड़ी, एक मंगल सूत्र, एक कॉलर, छह अंगूठी और दो अंगूठी लूट लीं। इस संबंध में सीओ देवेंद्र प्रताप का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें