फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का घर में धावा, नकदी और सोने के आभूषण पार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी नई आबादी स्थित शिव नगर में मंगलवार रात बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया। बदमाश पांच हजार की नकदी और एक लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी नई आबादी शिव नगर में राजेंद्र कुमार परिवार के साथ निवास करता है। राजेंद्र की पत्नी नीलम ने बताया कि परिवार के साथ छत पर सो रही थी। देर रात बदमाशों ने किसी तरह से घर के अंदर धावा बोल दिया। बदमाश पांच हजार की नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी उस वक्त हुई जब वारदात के बाद बदमाश घर की छत से कूद कर भागे थे। इस बीच शोरगुल किया गया तो आसपास के लोग जाग गए। बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन एक भी बदमाश हाथ नहीं लग सका। उधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से तहरीर ली है। थानाध्यक्ष लाइनपार जेएन अस्थाना का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
खेत की मेड़ को लेकर दो भाईयों में मारपीट
फरिहा। फरिहा थाना क्षेत्र के मोहल्ला खिड़की दरवाजा निवासी मुन्नालाल का उसके भाई प्रेम सिंह से खेत की मेड़ को लेकर विवाद हो गया। आसपास के लोग विवाद को शांत कराते तब तक दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। इस बीच दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

किन्नर के घर हमला, की पिटाई
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला ऊर्दू नगर निवासी किन्नर शब्बू के घर इमरान ने अपने साथियों के साथ धावा बोल दिया। किन्नर शब्बू को पीट दिया। शब्बू का कहना है शोरकुल किए जाने पर आरोपी इमरान साथियों के साथ वहां से भाग गया। किन्नर का पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। किन्नर शब्बू का कहना है कि इमरान पहले उसके साथ रहता था। कुछ दिन पूर्व वह नकदी और सोने के आभूषण लेकर भाग गया था। पुलिस ने शिकायत किए जाने पर वह दुश्मनी मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें