फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पल्सर सवार बदमाशों ने गांव नीमखेरिया में सेल्समैन को लूटा

Sun, 12 Oct 2025 07:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस की जांच के बाद मौके पर खड़े ग्रामीण एवं पीड़ित। स्रोत संवाद - फोटो : पुलिस की जांच के बाद मौके पर खड़े ग्रामीण एवं पीड़ित। स्रोत संवाद
विज्ञापन
- बीयर शॉप से काम करके घर आ रहा था, बदमाश बाइक, नकदी एवं मोबाइल लेकर भागे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। शहर में लूट की वारदात बढ़ती जा रही हैं। अभी महिला से हुई लूट के बदमाशों को पुलिस पकड़ भी नहीं सकी है। इसके बाद अब पल्सर सवार बदमाशों ने सेल्समैन के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश सेल्समैन से नकदी, मोबाइल, बाइक लूटकर ले गए हैं। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है।

शिकोहाबाद के नगला जवाहर के रहने वाले रामदेव जोकि सिरसागंज में पुराने बस स्टैंड के पास बीयर की दुकान में सेल्समैन का कार्य करते हैं। वह शनिवार की रात दुकान से अपने गांव बाइक लेकर जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि जब उसकी बाइक रात साढ़े दस बजे करीब गांव नीम खेरिया के पास स्थित बंबा पर पहुंची। तभी एक पल्सर पर सवार 4 बदमाशों ने सेल्समैन को रोक लिया। बदमाश सेल्समैन से 15 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल एवं बाइक लूटकर ले गए हैं। लूटपाट की सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर शनिवार देररात थाना पुलिस को दी है। रविवार दोपहर एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी समेत थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




लूटपाट की घटना नहीं हुई है। चोरी की हुई है। सेल्समैन लघुशंका कर रहा था। उस दौरान कुछ युवक बाइक लेकर भाग गए हैं। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। जल्द ही बदमाशों के गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



अनुज चौधरी, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें