फिरोजाबाद। विद्युत विभाग का चेकिंग अभियान जारी है। शनिवार को नगला मुखराम में चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम से बकाएदार ने अभ्रदता कर दी। विद्युत निगम की टीम ने संबंधित के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, इसी गांव में 16 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
एक मुश्त समाधान योजना के तहत शिविर लगाए जा रहे हैं। छूट का लाभ दिए जाने के बाद भी उपभोक्ता बिल जमा करने नहीं आ रहे हैं। विद्युत निगम की टीम ने दबरई के गांव नगला मुखराम में चेकिंग की। इस दौरान सोनू कुमार के कनेक्शन पर 19980 रुपये का बिल बकाया था। उपभोक्ता ने 2020 में कनेक्शन लिया था, इसके बाद एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। लाइनमैन ने कनेक्शन काटा। आरोप है सोनू कुमार पिटाई करने पर उतारू हो गए। टीम से अभद्रता करना शुरू कर दी। जेई राहुल अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ता के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस गांव में 16 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं।