- स्कूल स्टाफ से पूछताछ एवं सीसीटीवी जांच कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। घर से स्कूल पढ़ने गया छात्र अचानक लापता हो गया। वह छुट्टी होने के बाद भी घर नहीं पहुंचा। पीड़ित पिता ने स्कूल के स्टाफ पर उसे गुमराह करने का आरोप लगाते हुए शिकोहाबाद में केस दर्ज कराया है।
थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव दौलतपुर-करखा निवासी अजय कुमार का पुत्र विवेक कुमार शिकोहाबाद मौधागंज स्थित डीआर इंटर कॉलेज में 19 सितंबर को सुबह 8 बजे स्कूल बस से गया था। छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं लौटा। पीड़ित पिता का आरोप है कि स्कूल पहुंचकर जानकारी की, तो स्कूल के स्टाफ ने बताया कि उसका बेटा स्कूल नहीं आया है। जबकि अन्य बच्चों ने बताया कि विवेक उनके साथ स्कूल बस से गया था। आरोप है कि स्कूल स्टाफ उसे गुमराह कर रहा है। पीड़ित पिता ने थाना शिकोहाबाद में केस दर्ज कराते हुए स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और पूछताछ कर लापता पुत्र को बरामद कराने की मांग की है।