फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वृद्ध की बीमारी से मौत, जताई हत्या की आशंका

Sat, 20 Sep 2025 06:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जसराना। गांव खेरिया पटीकरा में एक वृद्ध की शुक्रवार रात्रि मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ससुराल वालों ने परिवार के लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पुलिस ने पहुंच शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं पीएम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन

गांव खेरिया पटीखरा निवासी 75 वर्षीय गजाधर पेशे से किसान थे। पहली पत्नी सावित्री देवी का निधन होने के बाद दूसरा विवाह किया था। दूसरी पत्नी उत्तरवती से उन्हें कोई संतान नहीं थी। वहीं पहली पत्नी से 55 वर्ष का बेटा है, जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसके चलते उसकी शादी भी नहीं हुई है। शुक्रवार रात किसान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही उत्तरवती के मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने परिवार के लोगों पर हत्या की आशंका जताई। वृद्ध के घर पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने हत्या की आशंका जाहिर करने पर पीएम कराया गया था। शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें