फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जमीन के लिए हत्या...फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया आरोपी, पैर में लगी गोली

Tue, 06 Jan 2026 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में जमीन के लिए हुए हत्याकांड का आरोपी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। 
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद के नंदराम की मढैया गांव में हुए हत्याकांड के आरोपी को नसीरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव नंदराम की मढैया में बीते 29 दिसंबर की रात को भूमि विवाद में फायरिंग एवं पथराव की घटना हुई थी। जिसमें आरोपियों ने सत्यभान को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। वही घर की महिलाओं को जमकर पीटा गया था। इस हत्याकांड में मृतक सत्यभान के भतीजे चंद्रपाल ने थाना नसीरपुर में सूरतराम सहित 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई थी। नसीरपुर पुलिस ने अभी तक इस हत्याकांड के तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बीते सोमवार की रात नसीरपुर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी की हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी अरुण उर्फ मिर्ची फतेहपुर करखा अंडरपास लिंक मार्ग के पास कोहरे का फायदा उठाकर कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को पकड़ने का प्रयास किया।खुद को पुलिस से घिरता हुआ देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिससे वह घायल हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। सीओ सिरसागंज अनिमेष कुमार का कहना है की हत्या आरोपी ने मुठभेड़ में पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ है। जिसे प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें