नगर में बीती रात चोरों ने दो स्थानों से बैटरी और इनवर्टर चोरी कर लिए। कटरा बाजार से चोर इनवर्टर और बैटरी ले जा पाते तब तक चौकीदार की सूज-बूझ के चलते एक चोर को दबोच लिया गया।
नगर के हाईवे स्थित एटा चौराहा के पास मोहम्मद फहीम पुत्र नईम निवासी कटरा मीरा की फहीम बैट्री वर्क्स के नाम से दुकान है। वह रोजाना की तरह रात में दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दुकान के शटर के ताले टूटे हुए थे। अंदर रखी 40 बैटरी तथा 10 इनवर्टर गायब थे। इनकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।
वहीं कटरा बाजार में स्थित विमलजी इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी के जीने के दरवाजे में लगा ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों की जानकारी चौकीदार को हुई तो उसने पड़ोसियों को बताया। उन्होंने सौ नंबर फोन मिलाया लेकिन किसी ने नहीं उठाया। पास में थाना होने पर चौकीदार वहां पहुंच गया और पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। तब तक चोर बैटरी और इनवर्टर उतार कर नीचे ले आए थे। पुलिस को देख एक चोर भाग निकला जबकि दूसरे को दबोच लिया। उसने अपना नाम साजन पुत्र टिल्लू निवासी मोहल्ला खेड़ा बताया है। इस संबंध में अरुण जैन व फहीम ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।