विद्युत निगम की प्रवर्तन टीम चेकिंग करती हुई। संवाद
फिरोजाबाद। सोमवार रात को उपकेंद्र पुरुषोत्तम विहार के आंबेडकर पार्क क्षेत्र में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने 4 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है।
सहायक अभियंता (रेड्स) संजय कुमार एवं अवर अभियंता मोहित सिकरवार के नेतृत्व में टीम ने जब रात के समय आंबेडकर पार्क इलाके में दबिश दी, तो वहां खलबली मच गई। जांच के दौरान चार घरों के लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 6 किलोवाट का लोड बुक किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इन सभी चारों आरोपियों के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद