फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलय : परिषदीय स्कूलों का दोबारा होगा सर्वे, मांगी गई सूची

Sun, 10 Aug 2025 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नए आदेश के तहत 50 से कम संख्या वाले उन स्कूलों का विलय रद्द होगा जिन्हें एक किमी से अधिक दूरी वाले स्कूलों में मर्ज किया गया है। विभाग ने एक बार फिर मर्ज स्कूलों के सर्वे का फैसला लिया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। वहीं, नए आदेश में बार-बार बदलाव से अभिभावकों में असंतोष है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के शिक्षा सत्र 2025-26 में 1 जुलाई को स्कूल खुले तो 50 से कम नामांकन वाले स्कूलों का विलय निकटतम परिषदीय स्कूलों में करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। खंड शिक्षा अधिकारियों की सहायता से 180 स्कूलों का विलय किया गया। अब नया आदेश है कि एक किमी से अधिक दूरी वाले स्कूलों का विलय निरस्त किया जाएगा। हालांकि जिले में ऐसे विद्यालयों की संख्या कम है।


जिले में पहले ही एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले विद्यालय मर्ज किए गए थे। फिर भी सर्वे कराया जा रहा है। जो भी एक किलोमीटर से अधिक होंगे, उनका विलय निरस्त किया जाएगा। - आशीष पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें