फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निगम कार्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था की मांग

Sun, 10 Aug 2025 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निगम के विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी की मांग महापौर से की गई है। निगम पार्षद की ओर से इस आशय का एक पत्र दिया गया। पत्र में शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 25 के पार्षद मुनेंद्र यादव ने बीते दिन महापौर के नाम एक मांग पत्र दिया। पार्षद के अनुसार नगर आयुक्त द्वारा बीते 3 जनवरी को जारी आदेश के तहत निगम के निर्माण, प्रकाश, लेखा एवं जलकल विभाग में कर्मचारियों के बायोमेट्रिक हाजिरी सुनिश्चित किये जाने को जरूरी निर्देश दिये गए थे। यह काम अभी अधूरा है। कर्मचारियों की लेटलतीफी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पार्षद ने महापौर से कार्यालय में बायोमेट्रिक हाजिरी सुनिश्चित कराने अन्यथा की स्थिति में संबंधित विभागों के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें