फोटो - व्यापारियों ने सभासदों को किया सम्मानित
शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में सम्मान समारोह श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पथवारी रोड पर आयोजित किया गया। जिसमें व्यापारियों ने निकाय चुनाव को शांति पूर्वक एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा का शॉल उढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
इसके साथ ही नवनिर्वाचित चार सभासदों को सम्मानित किया। जिसमें सभासद हरिओम यादव, रुचि अग्रवाल, आशुतोष वर्मा और माधुरी भारद्वाज प्रमुख रहीं। सम्मान ट्रस्ट संरक्षक महादेव प्रसाद अग्रवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष योगेश गुप्ता, सचिव अवनीश गुप्ता ने किया। संचालन व्यापारी नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के पश्चात योगेश गुप्ता द्वारा अतिथियों व व्यापारियों को तिलक लगाकर सम्मान किया। व्यापारी नेता अतुल गुप्ता, अंकित गुप्ता, आयुष गुप्ता, जोनू गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, शालिनी गुप्ता, सचिन चौहान ,मंजू गुप्ता और मुरारी लाल गुप्ता मौजूद रहे। संवाद