फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राजस्व और पुलिस टीम ने हटवाया अवैध कब्जा

Sun, 28 May 2023 04:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व और पुलिस टीम ने हटवाया अवैध कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। थाना जसराना के गांव जमालीपुर में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वर्षों से जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को हटवाया। इस दौरान दुबारा कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव जमालीपुर निवासी श्यामवीर सिंह एवं अन्य लोगों ने तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र दिया था। प्रार्थनापत्र में उनकी निजी कृषि भूमि पर भट्ठा संचालक श्याम सिंह पर जमीन को कब्जाने का आरोप लगाया था। एसडीएम पारसनाथ मौर्या ने लेखपाल से जांच कराई तो मामला सही पाया गया। एसडीएम ने नायब तहसीलदार ब्रजराज सिंह के निर्देशन में पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम बनाकर जमीन को अवैध कब्जा हटाने के लिए भेजा। टीम मौके पर पहुंची और जमीन से अवैध कब्जे को हटवाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि श्यामवीर सिंह आदि की लगभग दस बीघा से अधिक जमीन पर 20 वर्षों से अवैध रूप से कब्जा था। दीवाल एवं अन्य सामान को हटवाकर अवैध कब्जे से जमीन को मुक्त करा दिया है। लेखपाल प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि कब्जा हटवाकर प्रार्थियों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों की शिकायत पर जांच कराई गई थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस एवं राजस्व टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान जमीन को कब्जा मुक्त करा प्रार्थी के सुपुर्द कर दिया है।
पारसनाथ मौर्या, एसडीएम जसराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें