फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मानसिक रूप से बीमार महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 06 Mar 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजन से जानकारी की तो परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इदल नगर निवासी शकुंतला देवी (45) पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थीं। उनका उपचार चल रहा था। महिला ने बृहस्पतिवार को कमरे में बंद होकर फंदा कसकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी की। थाना प्रभारी ने बताया कि इटावा के भरथना से मायके वाले भी आ गए थे। वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। उन्होंने ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जानकारी पर यह भी पता चला कि महिला पहले भी जान देने का प्रयास कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें