फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: तीन बच्चों संग धरने पर बैठा सफाईकर्मी, वेतन नहीं मिलने से परेशान; बोला- मांगा जा रहा सुविधा शुल्क

Thu, 06 Mar 2025 08:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

वेतन नहीं मिलने से परेशान सफाईकर्मी ने बच्चों संग धरना शुरू कर दिया। इससे  जलकल परिसर स्थित वर्कशॉप में करीब एक घंटे तक कूड़ा वाहन व पानी के टैंकर फंसे रहे। 


 
विज्ञापन
धरना देने पहुंचा सफाईकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में दो माह काम करने के बाद तीन हजार रुपये मानदेय मिलने से एक सफाईकर्मी जलकल के गेट पर धरना देकर बैठ गया। इस दौरान उसके तीन बच्चे भी मौजूद रहे। मुख्य द्वार पर बैठने से कूड़ा वाहनों के पहिए करीब एक घंटे तक वर्कशॉप में ही थमे रहे। हालांकि, बाद में सफाई कर्मचारी संगठन के समझाने के बाद वह वहां से उठा गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक ठेका सफाईकर्मी गौरव कुमार अपने तीन बच्चों के साथ निगम के जलकल विभग के गेट पर धरना देकर बैठ गया। सफाईकर्मी ने बताया कि उसने जनवरी और फरवरी दो महीने काम किया, लेकिन उसे कुल तीन हजार रुपये ही दिए गए हैं। 

साथ ही उसने सफाईकर्मी सुपरवाइजर योगेश सरन पर 20 हजार रुपये सुविधा शुल्क लेने का आरोप भी लगाया है। आरोप है कि सुविधा शुल्क नहीं देने के कारण ड्यूटी करने के बाद भी उसकी गैर हाजिरी लगा दी गई। इस कारण उसके मानदेय में कटौती हुई है। 
विज्ञापन


हालांकि, सफाईकर्मी संगठन पदाधिकारियों के समझाने के बाद उसने धरना समाप्त कर दिया। वहीं, सफाईकर्मी सुपरवाइजर योगेश सरन ने कहा कि कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर ड्यूटी नहीं कर रहा है। इस कारण उसका मानदेय कटा है। सुविधा शुल्क का आरोप भी गलत है।

नगर निगम के जेडएसओ संदीप भार्गव ने बताया कि पता किया जाएगा कि ठेकाकर्मी किन कारणों से बच्चों संग धरने पर बैठा। अगर किसी ने कर्मचारी से सुविधा शुल्क मांगा है। तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें