टूंडला तहसील में एसडीएम रविंंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपतें धर्म रक्षा संघर्ष समिति के पदा
- फोटो : टूंडला तहसील में एसडीएम रविंंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपतें धर्म रक्षा संघर्ष समिति के पदाधिकारी
टूंडला। धर्म रक्षा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने धर्म स्थल हटाने की मांग करते हुए शुक्रवार सुबह तक कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
संगठन के जिलाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि गांव सिकंदरपुर ग्राम पंचायत रामगढ़-उम्मरगढ़ ब्लाक में वर्ष 2012 में मजार बना दी गई थी। खेत स्वामी लगातार शिकायतें कर रहे हैं पर सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने 11 जुलाई तक निर्माण न हटाने पर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में संगठन के महासचिव महेंद्र बघेल, बाबा चंदनदास, योगेश कुमार, ललित कुमार, वरुण सारस्वत, भीषमपाल सिंह, प्रिंस सिंह, राजीव मल्होत्रा आदि हैं। संवाद