फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कुत्ते से टकराकर बाइक फिसली, वृद्धा की मौत

Thu, 10 Jul 2025 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज में मंगलवार शाम कुत्ते से टकराकर बाइक फिसल गई। दुर्घटना में वृद्ध महिला की मृत्यु हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। उनका ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। नारखी में गांव गढ़ी अफ़ो निवासी काली चरन राजमिस्त्री हैं। वह मंगलवार को पत्नी 60 वर्षीय नत्थू देवी और साले के बेटे संजू के साथ ससुर की बरसी में शामिल होने जाजमई गांव जा रहे थे। सिरसागंज रोड पर कुत्ते से टकराकर बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ने नत्थो देवी को मृत घोषित कर दिया। कालीचरण हेलमेट पहने थे। इसकी वजह से उन्हें कम चोट आई है। नत्थो देवी के पांच बेटों में चार दिव्यांग है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुत्ते से टकराकर बाइक फिसली थी। इसमें एक महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें